जघन्य स्थिति Minimum Age

 

 

अपरा द्वादश मुहूर्ता वेदनीयस्य॥१८॥TS

 

वेदनीय कर्म की स्थिति, बारह मुहूर्त जान।
इससे कम बंधन नहीं, वेदन की पहचान॥८.१८.२९३॥

 

वेदनीय कर्म की जघन्य स्थिति बारह मुहूर्त है।

 

The minimum duration of feeling producing karma is twelve muhurta.

 

नामगोत्रयोरष्टो॥१९॥TS

 

नाम और गोत्र कर्म की, आठ मुहूर्त जान।
इससे कम बंधन नहीं, जघन्यता पहचान॥८.१९.२९४॥

 

नाम और गोत्र कर्म की जघन्य स्थिति आठ मुहूर्त है।

 

The minimum duration of name and status determining karma is eight muhurta.

 

शेषणामन्तर्मुहूर्ता ॥२०॥TS

 

ज्ञान दर्शन मोह कर्म की, अन्तर्मुहूर्त जान।
अन्तराय आयु कर्म भी, स्थिति जघन्य समान॥८.२०.२९५॥

 

बाक़ी के पाँच ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनीय,अन्तराय और आयु कर्मो की जघन्य स्थिति अन्तर्मुहूर्त है।

 

The minimum duration of knowledge obscuring, faith obscuring, deluding, obscuring and age karma is upto one muhurta.